फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minister said, if you want to be healthy then adopt yoga

शिक्षा मंत्री देवनानी ने बताए योग के फायदे

Fri, 16 Jun 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
minister said, if you want to be healthy then adopt yoga
कार्यक्रम में देवनानी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर शहर के विभिन्न वार्डों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी र्वा के उपलक्ष में आयोजित योग शिविरों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


देवनानी ने योग के फायदे गिनाते हुए कहा कि योग और आहार नियंत्रण से स्वस्थ्य जीवन प्राप्त किया जा सकता है। रोजाना व्यायाम के साथ ही उचित मात्रा में पौष्टिक भोजन लेने वाला व्यक्ति ही स्वस्थ एवं दीर्घायु होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में आपाधापी की जीवनशैली और अनियमित पौष्टिकता से रहित खानपान मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। इस कारण देश में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज मधुमेह, हृदय रोग सहित कई गम्भीर बीमारियां पैर फैला रही है। यहां तक कि छोटे बच्चे और युवा भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संदेश भी हम भारतीयों को एकात्म मानववाद, एकाग्रता, योग और ऋतुओं के अनुसार पौष्टिक खानपान का संदेश देता है। लम्बे समय तक स्वस्थ रहने के लिए हमें सख्ती के साथ स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed