फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minister nandlal meen comment about politics

तो इसलिए इस मंत्री का नहीं लग रहा राजनीति में मन

Fri, 07 Apr 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
minister nandlal meen comment about politics
नंदलाल मीणा
राजस्थान के जनजाति मंत्री नन्दलाल मीणा का मन अब राजनीति में नहीं लग रहा। वे चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उनके स्थान पर टिकट किसी और को दें। हालांकि बातों ही बातों में ये टिकट वे अपने ही परिवार में से किसी को देने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ राजपुरिया में प्रतापगढ़—मंदसौर रोड के शिलान्यास समारोह में मंत्री नन्दलाल मीणा ने आगे चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा कि उनका मन अब राजनीति में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में काम करने वाले नए चेहरे को ही टिकट मिलना चाहिए। बात यहां तक रहती तो ठीक थी। स्थानीय लोगों की मानें तो मीणा ने इस कार्यक्रम में अपने उत्तराधिकारी की भी घोषणा कर डाली। दरअसल इस कार्यक्रम में उनका बेटा हेमंत और बहु सारिका भी मौजूद थी। उन्होंने बातों ही बातों में इन दोनों में से किसी एक को आगामी चुनाव में टिकट मिलने के संकेत दे दिए।
विज्ञापन

 
उधर, मीणा के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में कयासबाजी शुरु हो गई है कि प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से अगला चुनाव वे नहीं लड़ेंगे। वे बेटे हेमंत या बहू सारिका को टिकट दिलवाने का प्रयास करेंगे। वैसे भी ये दोनों इन दिनों वहां की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। पिता के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed