{"_id":"642915b61dd7aa558f03c0d4","slug":"minister-gajendra-singh-angry-at-gehlot-for-acquittal-of-jaipur-blast-accused-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur bomb blast: गहलोत पर गरजे गजेंद्र, बोले- AAG पर कार्रवाई से क्या होगा? जब न्याय दिलाना था तब सोए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur bomb blast: गहलोत पर गरजे गजेंद्र, बोले- AAG पर कार्रवाई से क्या होगा? जब न्याय दिलाना था तब सोए रहे
Sun, 02 Apr 2023 11:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:12 AM IST
सार
जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों के बरी होने पर बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जब न्याय दिलाना था, तब सोए रहे और अब सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर बच रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर ब्लास्ट में सभी आरोपियों के बरी होने पर अशोक गहलोत सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक अतिरिक्त महाधिवक्ता की सेवाएं समाप्त करने से क्या होगा? सरकार, प्रशासन, मंत्री सब आपके हैं, फिर राजस्थान की जनता के प्रति जवाबदेही भी तो आप ही की होगी। जब न्याय दिलाना था, तब सोए रहे और अब सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर बच रहे हैं। क्या कहें? अब तो "निंदा" शब्द भी छोटा है।
विज्ञापन
इससे पहले, शेखावत ने कहा था कि जयपुर बम धमाके के सभी आरोपियों का बरी हो जाना बताता है कांग्रेस न्याय नहीं वोट देख रही है। विस्फोट में 80 निर्दोष लोगों की जान गई, लेकिन गहलोत सरकार ने तुष्टीकरण को चुना, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि सरकार के वकील सुनवाई में ही नहीं गए। ये पहली बार नहीं है। यही कांग्रेस की सियासत है।
विज्ञापन