फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mini bus collapses on New Sanganer road, injures half a dozen passengers

बेकाबू मिनी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

Fri, 10 Mar 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 10 Mar 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Mini bus collapses on New Sanganer road, injures half a dozen passengers
injured in road accident - फोटो : Vishnu Sharma
न्यू सांगानेर रोड पर शुक्रवार सुबह एक मिनी बस बेकाबू  होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। सूचना मिलने पर दुर्घटना अनुसंधान इकाई दक्षिण की पुलिस और शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में, क्रेन से बस को हटवाया गया। इस बीच न्यू सांगानेर रोड पर यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा एसएफएस के पास हुआ। एक मिनी बस तेज रफ्तार के चलते बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की वजह से बस में मौजूद सवारियों में अफरा तफरी मच गई। वे चीख—पुकार मचाने लगी। इनमें करीब आधा दर्जन सवारियों के चोटें आई। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल वीरसिंह ने बताया कि बस में करीब दो दर्जन सवारियां थी। हादसा तेज रफ्तार के कारण  हुआ। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed