{"_id":"593e68b01126f4de0b8b4745","slug":"mi-road-will-be-decorated-with-yellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकसिटी के इस बाजार की लौटेगी रंगत, होगा पीला रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकसिटी के इस बाजार की लौटेगी रंगत, होगा पीला रंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
एमआई रोड पर दौरा करते मेयर और व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
पिंकसिटी जयपुर का एमआई रोड अपने पुराने वैभव में लौटेगा। यहां इमारतों पर पीला रंग कराया जाएगा।
यहां भवनों पर पहले पीला रंग था, लेकिन कुछ इमारतों का रंग बदल दिया गया। जयपुर मेयर अशोक लाहोटी ने सोमवार को एमआई रोड और आसपास इलाके का दौरान किया और इस बाजार का वैभव फिर से लौटाने का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
लाहोटी ने इस बाजार को शहर के प्रमुख बाजारों में से एक बताया। उन्होंने कहा पिंकसिटी आने वाले सैलानी इस बाजार से होकर गुजरते हैं, ऐसे में इस बाजार को खास तौर पर सजाया जाएगा। इस बाजार के सौन्दर्यीकरण का काम शुरू होगा। इसमें इस बाजार को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसमें एमआई रोड को पूरी तरह से पीले रंग से सजाया जाएगा। जो इस बाजार की खास पहचान बनेगी।
अपने दौरे में एमआई रोड पर सफाई कार्यों में लापरवाही नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को काम में कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर दो सफाईकर्मियों व दो एसआई को निलंबित कर दिया गया है। अपने इस दौरे में मेयर ने एमआईरोड व संजय बाजार में सफाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व डस्टिबन व्यवस्था का निरीक्षण किया।