फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   members of karni sena vandalize a cinema hall in kota

पद्मावती: रिलीज से पूर्व प्रारंभ हुआ घमासान! 40 के खिलाफ एफआईआर, 16 वाहन जब्त, जानें क्यों..

Wed, 15 Nov 2017 09:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
members of karni sena vandalize a cinema hall in kota
करणी सेना के सदस्य
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर अब तक टीवी चैनलों और सोशल मीडिया में निकल रहा लोगों का गुस्सा तोड़फोड़ में तब्दील हो रहा है। सबसे पहले फिल्म के विरोध में सुर मुखर करने वाली करणी सेना के सदस्यों ने कोटा के एक सिनेमा हॉल में मंगलवार को जमकर उत्पात मचाया। आकाश मॉल के गोल्ड सिनेमा में विवादित फिल्म पद्मावती का ट्रेलर दिखाए जाने से नाराज 40 से अधिक लोगों ने सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की। इसके बाद मैनेजर की पुलिस को दी शिकायत में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कई हिरासत में और वाहन जब्त

members of karni sena vandalize a cinema hall in kota
फाइल फोटो।
 जबकि मौके से आठ लोगों के हिरासत में लिया गया है। यहीं नहीं पुलिस ने 18 से अधिक वाहन भी जब्त किए है। हंगामें को देखते हुए राजस्थान के तमाम सिनेमाघरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं राजस्थान बंद की चेतावनी और ​दिल्ली कूच को लेकर आज भी कई जिलों में धरना प्रदर्शन और सभाएं रखी गई। इसके अतिरिक्त पद्मावती फिल्म की रिलीज रोकने के लिए राजपूत समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों ने भी मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठन विरोध में

members of karni sena vandalize a cinema hall in kota
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कई सामाजिक संगठन व राजनेता इसकी रिलीज का विरोध कर रहे है। हालांकि फिल्म के कारण उपजे विवाद को देखते हुए राजस्थान में पद्मावती फिल्म का रिलीज होना नामुमकिन ही प्रतीत हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed