फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Medical Minister strict in delivery case on road in front of hospital, nurse done apo

हॉस्पिटल के सामने सड़क पर प्रसव मामले में नर्स एपीओ, मंत्री सख्त

Thu, 03 Aug 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 03 Aug 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Medical Minister strict in delivery case on road in front of hospital, nurse done apo
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक अस्पताल के बाहर तीन दिन पहले सड़क पर हुए प्रसव मामले को चिकित्सा मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपना लिया है।
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट के बाद राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने जयपुर स्थित जयपुरिया अस्पताल में तैनात ग्रेड द्वितीय नर्स माया गुप्ता को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। साथ ही डीएनबी स्टूडेंट राधा अग्रवाल को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में चिकित्सा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यह कार्यवाही की गई।
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सा मंत्री सराफ ने जयपुरिया चिकित्सालय में मरीजों एवं विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए अनवरत 24 घन्टे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंगकर्मियों ने आज रैली निकाली थी, लेकिन...

Medical Minister strict in delivery case on road in front of hospital, nurse done apo
चिकित्सक - फोटो : Demo pic
अब इस चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं निश्चेतन की सुविधाएं राउन्ड द क्लोक उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कार्मिंको से राजकीय चिकित्सा केन्द्रों में आने वाले मरीजों के साथ सद्व्यवहार कर जांच व उपचार कार्य करने का आग्रह किया है।
 
दूसरी तरफ, नर्स को एपीओ करने के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर आज रैली निकाली थी। इसके बाद डॉक्टर रेखा सिंह से चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।

बातचीत में डॉक्टर रेखा ने कहा की वह कमेटी के निर्णय के खिलाफ नहीं जा सकती, लेकिन यदि नर्स माया गुप्ता दोषी नहीं है तो मैं कोशिश करूंगी की इसको अभी रिलीव नहीं किया जाए, मामले को रिव्यू किया जाये और जल्द ही वापस इसी अस्पताल में लगा दिया जाए। इस पर सभी नर्सिंगकर्मिंयों ने डॉक्टर रेखा पर विश्वास जताते हुए हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed