{"_id":"594653ca4f1c1bf5688b474a","slug":"mayor-gave-instructions-to-the-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर:राहगीरों को पॉलीथीन को बदल कपड़े के थैले देंगे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर:राहगीरों को पॉलीथीन को बदल कपड़े के थैले देंगे अधिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी व महापौर
- फोटो : अमर उजाला
पॉलीथीन बैग के विकल्प के तौर पर कपड़े के थैलों को लेकर जैसलमेर प्रशासन की पहल प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी उदाहरण बन गई है। राजधानी जयपुर में नगर निगम अफसरों को कपड़े के थैले बांटने का काम मिलेगा।
ये अधिकारी कपड़े के थैले उन लोगों को दिए जाएंगे जो राहगीर पॉलीथीन की थैली इस्तेमाल करते मिलेंगे। इस संबंध में रविवार को जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रत्येक जोन के अधिकारियों से बात की और ग्राउंड रिपोर्ट ली। इस दौरान शहर में नियमित कचरा नहीं उठने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को पाबंद किया कि कचरा समय पर उठाया जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठ जोन में आठ कियोस्क तय करें और हर दिन अलग-अलग स्थान पर कियोस्क लगाएं। इन कियोस्क के माध्यम से पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ कपड़े के थैले फ्री मेें बांटे। जोन स्तर पर बेहतर काम करने वाले मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और वार्ड स्तर पर बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य निरीक्षक को पुरस्कृत करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया।
आयुक्त रवि जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे दिन बाजारों में सफाई नजर आनी चाहिए। जैन ने अधिकारियों को कहा कि व्यापार मंडलों को प्रेरित किया जाए कि वे बाजारों को प्लास्टिक कैरी बैग फ्री मार्केट घोषित करें। उन्होंने अच्छा काम करने वाले व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के लिए भी कहा।