फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   maternal uncle fixed his niece wedding with over aged man in kota

कलयुगी मामा की करतूत,पैसों के बदले कर दिया नाबालिग भांजी का सौदा

Sun, 02 Jul 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
maternal uncle fixed his niece wedding with over aged man in kota
डेमो इमेज
एक कलयुगी मामा ने चंद पैसों के लालच में अपनी ही भांजी का सौदा एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ कर दिया लेकिन बच्ची ने हिम्मत ना हारते हुए अपने साथ होने जा रहे अन्याय को रोकने के लिए एक सूझबूझ भरा कदम उठाते हुए पूरा मामला पुलिस के सामने रख दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटा के अनंतपुरा जगपुरा गांव में मामा ने पैसा लेकर शादी के नाम पर भांजी का सौदा कर दिया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब किशोरी अपने छोटे भाई के साथ भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


शहर की महिला थाना पुलिस ने मामा रामचरण योगी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों भाई बहनों को करनी नगर आश्रम में आश्रय दिलवाया है। दोनों भाई बहनों के मुताबिक उनके माता पिता को भी पता नहीं था कि मामा ने अधेड़ उम्र के शख्स के साथ शादी करवाने के लिए उनकी बेटी का एक लाख रूपए में सौदा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए मंडाना के नजदीक दुल्हे के गांव भी पहुंच चुके थे लेकिन जब सभी को दुल्हे की उम्र दोगुनी लगी तो शादी से मना कर दिया गया लेकिन फिर भी दुल्हे के परिजनों ने दबाव बनाया। इसी बीच किशोरी अपने छोटे भाई के साथ वहां से भाग निकली और पुलिस को पूरा वाक्या बताया। फिलहाल चाइल्ड लाईन और बाल कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की है वहीं दोनों भाई बहनों को करनी नगर आश्रम में आश्रय दिलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed