फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man died after a speedy pickup car crushed father and his son in udaipur

राशन का गेहूं बांट घर लौट रहे युवक की हादसे में दर्दनाक मौत, 4 साल का बेटा घायल

Tue, 31 Oct 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
man died after a speedy pickup car crushed father and his son in udaipur
सड़क दुर्घटना
राशन गेहूं का बांट कर अपने घर लौट रहे एक युवक और उसके चार साल के पुत्र को तेज रफ्तार पिकअप ने अपने चपेटे में ले लिया।
विज्ञापन


ये घटना उदयपुर जिले के कुराबड क्षेत्र की है जहां आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसके चार साल के बेटे को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया है कि मृतक राशन का गेहूं वितरित कर घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे कुराबड़ क्षेत्र के रामज गांव में हुई। एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार कालीवली निवासी लालू (25) पुत्र बाबरू मीणा को चपेट में ले लिया। घटना में लालू की मौके पर ही वाहन के नीचे कुचला जाने से मौत हो गई, जबकि उसका बेटा दिलीप घायल हो गया। 
 

राशन की दुकान पर काम करके अपना घर चलाता था मृतक

man died after a speedy pickup car crushed father and his son in udaipur
accident shimla
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ लालू मीणा यहां एक राशन की दुकान में काम करता था। वह सुबह क्षेत्र में राशन का गेहूं वितरित कर बाइक पर अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रामज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर शव को निकटतम अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed