{"_id":"59ec606d4f1c1b7a548b875c","slug":"madam-chief-minister-this-is-2017-not-1817-says-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का CM राजे पर निशाना, मैडम चीफ मिनिस्टर यह साल 2017 है 1817 नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का CM राजे पर निशाना, मैडम चीफ मिनिस्टर यह साल 2017 है 1817 नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस सत्र में एक खास अध्यादेश भी रखा जाएगा, जिसको लेकर कांग्रेस, आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
इस अध्यादेश के अनुसार पूर्व व वर्तमान जजों के साथ लोक सेवकों की शिकायत करना आसान नहीं होगा। इस मामले में सजा तक का प्रावधान है। दरअसल वसुंधरा राजे सरकार की ओर से जो अध्यादेश लाया गया है उसमें जज, मजिस्ट्रेट और लोक सेवकों के खिलाफ पुलिस या कोर्ट में शिकायत करने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। ड्यूटी के दौरान यदि सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कोई शिकायत की जाती है तो उसके खिलाफ सरकार की अनुमति के बिना कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती।
इस अध्यादेश को लेकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज ट्वीट कर कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए लिखा है 'मैडम चीफ मिनिस्टर, हम 21वीं सदी में रह रहे हैं। यह साल 2017 है, 1817 नहींं।'

आप नेता ने किम जॉन्ग से कर दी तुलना
मुख्यमंत्री को लेकर कुमार विश्वास द्वारा दिया गया बयान
उधर, आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी प्रस्तावित अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर प्रहार किया है। आप नेता कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग से कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री राजे के लिए 'महारानी' शब्द का प्रयोग करते हुए कहा है कि '...महारानी वसुंधरा ये अभी भूल नहीं पाई हैं कि राजतंत्र खत्म हो चुका है, अब लोकतंत्र है। इसके बावजूद वसुंधरा सरकार इस तरह का फरमान जारी कर किम जॉन्ग की तरह काम कर रही है।'
कुमार ने कहा है कि सरकार को इतनी सहिष्णुता होनी चाहिए कि सामने वाले को अपनी बात कहने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा है कि आॅर्डिनेंस वापस लेना पड़ेगा अन्यथा मतदान से पूर्व ही BJP चली जाएगी।
कुमार ने कहा है कि सरकार को इतनी सहिष्णुता होनी चाहिए कि सामने वाले को अपनी बात कहने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा है कि आॅर्डिनेंस वापस लेना पड़ेगा अन्यथा मतदान से पूर्व ही BJP चली जाएगी।