{"_id":"594aa6a44f1c1bd5698b45eb","slug":"low-floor-bus-road-accident-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में एक्सीडेंट के बाद लो फ्लोर बस को आग लगाई, सवारियों ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में एक्सीडेंट के बाद लो फ्लोर बस को आग लगाई, सवारियों ने कूद कर बचाई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद लो फ्लोर बस को लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी जयपुर में बुधवार की रात बेकाबू एक लो फ्लोर बस ने एक व्यक्ति की जान ले ली और करीब आधा दर्जन राहगीरों को घायल कर दिया। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस को आग लगा दी।
यह हादसा जयपुर के सबसे व्यस्ततम टोंक रोड पर गोपालपुरा पुलिया खंडाका अस्पताल के पास हुआ। प्रारंभिक तौर पर बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि पुलिया के पास इस बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी। कार ने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर बस से कूद कर भाग गया। इसे देखकर कुछ सवारियां भी चलती बस से कूद गई। कुछ और वाहनों को टक्कर मारती हुई बस एलीवेटेड रोड पर जाकर रुक गई। इस दौरान इसने करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया।
गुस्साएं लोगों ने शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर साइड तथा टायर में आग लगा दी। कुछ लोगों का कहना है कि बस तेज गति से दौड़ रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची दमकल और अन्य लोगों ने आग को बढ़ने से पहले बुझा दिया। इस घटना में घायलों को पास ही जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, शहर के सबसे व्यस्ततम माने जाने वाली रोड पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को देर तक मशक्कत करनी पड़ी।