फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   love jihad row- court sent aarifa aka payal to his husband-s home in tight security

पायल से आरिफा बनी युवती को कड़ी सुरक्षा में भेजा शौहर के घर,अदालत के बाहर हंगामा

Tue, 07 Nov 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
love jihad row- court sent aarifa aka payal to his husband-s home in tight security
सुनवाई के लिए कोर्ट में जाती आरिफा - फोटो : Amar Ujala
लव जेहाद के कथित एक विवादित मामले में पायल से आरिफा बनी एक युवती को आज कोर्ट ने सुनवाई के बाद कड़ी सुरक्षा में उसके शौहर के घर भिजवा दिया। इस दौरान कोर्ट के बाहर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


राजस्थान के इस चर्चित प्रकरण को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच युवती पायल उर्फ आरिफा को भी कोर्ट में पेश किया। जहां सरकार की ओर से धर्म परिर्वतन पर अपना जवाब पेश किया गया। सुनवाई के दौरान युवती ने नारी निकेतन और अपने माता—पिता के घर जाने से इंनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि युवती को उसकी इच्छानुसार पुलिस सुरक्षा के बीच जहां वह चाहती है पहुंचा दिया जाए।

युवती को निकाला पीछे के रास्ते से, बढ़ाई गई सुरक्षा

love jihad row- court sent aarifa aka payal to his husband-s home in tight security
फैसले के बाद कोर्ट से बाहर आती आरिफा - फोटो : Amar Ujala
कोर्ट में जैसे ही इस मामले में सुनवाई पूरी हुई तो विभिन्न संगठनों ने हाईकोर्ट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज करवाया।

इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच युवती को हाईकोर्ट के पीछे से बाहर निकाला और उसे उसके पति के घर पहुंचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर युवक के घर के आसपास भी पुलिस के जवान तैनात किए है। वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस भी इलाके में नियमित रूप से गश्त कर रही है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो। 

वकील के साथ दुर्व्यवहार, थाने के बाहर भी जमा हुए लोग

love jihad row- court sent aarifa aka payal to his husband-s home in tight security
कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शित करते संगठन विशेष के लोग - फोटो : Amar Ujala
युवती को उसके पति के घर भेजने के बाद एकबारगी प्रतापनगर थाने के सामने लोगों का जमावड़ा लग गया। एहतियात के तौर पर थाने के बाहर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

कोर्ट में युवती को उसकी इच्छानुसार भेजने के निर्देश के बाद हाईकोर्ट परिसर में लोगों ने हंगामा किया और युवक के वकील के साथ दुर्व्यवहार किया। दुर्व्यवहार के बाद वकीलों ने भी घटना के विरोध में हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में आधे दिन का कार्य बहिष्कार कर घटना का विरोध दर्ज करवाया।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed