फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lobbying in rajasthan congress

फेरबदल की सुगबुगाहट से लॉबिंग में जुटे कांग्रेसी नेता

Sat, 06 May 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 May 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
lobbying in rajasthan congress
congress logo
राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल की सुगबुगाहट से अंदरूनी सियायत तेज हो गई है। नए प्रभारी और सहप्रभारियों को बधाई देने एवं विधानसभा चुनाव—2018 की तैयारियों के बहाने राजस्थान के 20 से अधिक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं नेता दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में नए प्रभारी एवं महासचिव के रुप में अविनाश पांडे और सचिव काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, विवेक बंसल, तरुण कुमार और देवेन्द्र यादव की नियुक्ति के बाद राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी में अभी अधिकांश पदाधिकारी पूर्व प्रभारी गुरुदास कामत के करीबी माने जाते हैं। इनकी नियुक्ति में कामत और पूर्व सचिव इरशाद बेग की चली थी। नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति के बाद इन पदाधिकारियों को अपनी छुट्टी होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष भी बदलने की भी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। वर्तमान अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में पार्टी को लगातार मिली हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके विरोधी सक्रिय हो गए है। ब्राह्मण और जाट नेता को नेतृत्व सौंपे जाने के लिए लॉबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का परम्परागत वोट बैंक जाट लंबे समय से उपेक्षा के चलते कांग्रेस से नाराज है। ऐसे में एक गुट जाट नेता को राजस्थान में कांग्रेस की कमान सौंपने के लिए दबाव बना रहा है।


प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी की राहुल गांधी से शुक्रवार को हुई मुलाकात को इसी परिप्रेक्ष में देखा जा रहा है। इसी तरह सीपी जोशी गुट भी सक्रिय हो गया है। वह ब्राह्मण वोट बैंक के आधार पर जोशी के लिए लॉबिंग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed