{"_id":"6212523f11e13f40952053dc","slug":"liquor-mafia-attacked-journalist-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर: शराब माफियाओं की दबंगई, पत्रकार पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर: शराब माफियाओं की दबंगई, पत्रकार पर किया जानलेवा हमला
Sun, 20 Feb 2022 08:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:14 PM IST
सार
श्री डूंगरगढ़ में शराब माफियाओं ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई की। शराब माफियाओं पिटाई से गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ में रात्रि आठ बजे बाद शराब की दुकान खुली मिलने की कवरेज करना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। कवरेज करने पर दबंग शराब माफियाओं ने पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। शराब माफियाओं पिटाई से गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बताई जा रही हैं। यहां पत्रकार अशोक पारीक ने घुमचक्कर चौराहे पर एक शराब की दुकान पर 8 बजे बाद शराब बेचने का वीडियो बनाया था। शनिवार को जब वे दोबारा वीडियो बनाने पहुंचे तो एक गाड़ी में आए 8-10 लोगों ने पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सभी पत्रकार मौके पहुंचे और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई और पत्रकार को राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहां से अशोक पारीक को बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना से पत्रकारों में रोष है। इस मामले में रविवार को पूरे जिले के पत्रकार जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।वहीं दूसरी ओर पत्रकार के साथ मारपीट को लेकर रविवार को इलाके के हालात तनावपूर्ण हो गए। कस्बे के युवकों ने शराब की दुकान को क्षेत्र से हटाने की मांग रखी है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही विवादित शराब की दुकान को रविवार को खुलने नहीं दिया।