{"_id":"615adad48ebc3e62910406a0","slug":"lakhimpur-kheri-violence-sachin-pilot-said-cm-khattars-statement-unfortunate-up-government-scared-of-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: सचिन पायलट बोले- सीएम खट्टर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी से डरी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: सचिन पायलट बोले- सीएम खट्टर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी से डरी यूपी सरकार
Mon, 04 Oct 2021 04:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Oct 2021 04:13 PM IST
सार
कांग्रेस नेता ने कहा कि यूपी सरकार प्रियंका गांधी से डर गई। उन्होंने यह भी कहा कि मुंद्रा पोर्ट में 21 हजार करोड़ के मादक पदार्थ जब्त हुए, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा की न्यायिक जांच और गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 21 हजार करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त होने की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
पायलट ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं, ताकि किसानों के प्रति सहानुभूति प्रकट कर सकें, लेकिन यूपी सरकार डर गई और उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग्स जब्ती की सुप्रीम कोर्ट जज से जांच कराएं
कांग्रेस नेता पायलट ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचे कंटेनरों में 21 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त होने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से इस मामले की जांच कराई जाए, ताकि देश के युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।