{"_id":"5a8055244f1c1b514a8b8ae5","slug":"labor-s-dead-body-found-after-a-45-hour-rescue-operation-in-sikar-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"45 घंटे बाद निकला मिट्टी में दबा मजदूर, परिजन धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 घंटे बाद निकला मिट्टी में दबा मजदूर, परिजन धरने पर बैठे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
45 घंटे बाद निकला मिट्टी में दबा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 45 घंटे की मशक्कत के बाद आखिर मिट्टी में दबे मजदूर का शव निकाल लिया गया है। इसके बाद परिजन धरने पर बैठ गए। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
यह घटना राजस्थान में सीकर जिले के नीम का थाना कस्बे की है। कस्बे के वार्ड 12 में तीन दिन पहले मजदूर जयचंद कुई खोदते समय उसमें दब गया था। तीन दिन से जिला प्रशासन की टीम उसे निकालने का प्रयास कर रही थी। आज शाम जयचंद का शव बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान बचाव कार्य को कई बार रोकना भी पड़ा, क्योंकि पड़ोस में जो मकान था उसके गिरने की आशंका बन गई थी।

भड़क गए परिजन और फिर धरने पर बैठ गए
रविवार को इस स्थिति के चलते कुछ देर के लिए बचाव अभियान रोका तो परिजन भड़क उठे और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां से लोगों को खदेड़ा और रास्ता खुलवाया तथा पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया है। तभी मृतक के रिश्तेदार वहां पहुंचे और अस्पताल में धरने पर बैठ गए। वे गिरफ्तार लोगों की रिहाई और मुआवजे की मांग कर रहे है।
सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली थी।