फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव और ये केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं बैचमेट

Thu, 28 Dec 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav got training  in nda with this minister
मां और पत्नी के साथ कुलभूषण
जासूसी के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव फिर मीडिया की सुर्खियों में हैं। दरअसल कुलभूषण जाधव से पाकिस्तान मिलने गई उनकी मां और पत्नी के साथ बुरा बर्ताव किया गया है। पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी जाधव के साथ समय बिता चुके हैं।

साथ में ली है ट्रेनिंग

kulbhushan jadhav got training  in nda with this minister
कुलभूषण और राज्यवर्धन सिंह
महाराष्ट्र में जन्मे कुलभूषण जाधव ने किसी समय राजस्थान के बीजेपी नेता के साथ पूरा एक साल साथ बिताया था। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव केंद्रीय राज्यमंत्री व ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी में एकसाथ प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। करीब 30 साल पहले जाधव व राठौड़ एक साल तक एनडीए कैंपस में बैचमेट्स थे।

दोनों की राह हो गई थी जुदा

kulbhushan jadhav got training  in nda with this minister
एनडीए पुणे
एनडीए में एक साल बिताने के बाद राठौड़ सेना में चले गए, जबकि जाधव ने नौसेना ज्वॉइन कर ली। जिंदगी के मोड़ पर अलग-अलग राहें चुनने के बाद दोनों ही जवानों की जिंदगी भी बदल गई। एक तरफ राठौड़ ने ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने के बाद सेना से प्री मैच्योर रिटायरमेंट लेकर राजनीति की ओर रुख कर लिया और भाजपा से जुड़कर केंद्रीय राज्यमंत्री बन गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीजे ने लगा दी थी रोक

kulbhushan jadhav got training  in nda with this minister
फाइल फोटो।
वहीं जाधव भी नौसेना से समय से पहले ही सेवानिवृति लेकर ईरान के चाबहार में बिजनैस करने चले गए। जाधव का यहीं से अपहरण करके उन्हें पाकिस्तान ले जाया गया और पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने उन पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए सजा-ए-मौत देने का फरमान सुनाया था। हालांकि भारत सरकार की पहल के बाद आईसीजे ने उनकी फांसी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने दिया है बयान

kulbhushan jadhav got training  in nda with this minister
sushma swaraj
बीते 25 दिसंबर से जाधव फिर से चर्चा में है। दरअसल भारत की कूटनीतिक पहल के बाद जाधव को उनकी मां और पत्नी से मिलवाने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया था। लेकिन दोनों के साथ किए गए बुरे बर्ताव और मिलने की सहमति की शर्तों का उल्लंघन करने पर भारत में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद के दोनों सदन में स्टेटमेंट भी दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed