फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kovind is the best candidate for presidential

कोविद की योग्यता को देखकर बनाया गया है उम्मीवार: कृष्णा राज

Tue, 20 Jun 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kovind is the best candidate for presidential
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविद योग्य उम्मीदवार बताया है। 
विज्ञापन


कृष्णा राज मंगलवार को अजमेर में महिला एवं बाल विकास संकुल भवन के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रही थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोविद को राष्ट्रपति पद का दावेदार दलित होने के आधार पर नहीं बनाया है, वह उपयुक्त और योग्य है। जाति—धर्म के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस ही करती है। 
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग आधी से अधिक आबादी की चिंता करता है और उनके हित में काम करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार विभाग काम कर रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने अजमेर के जयपुर रोड पर महिला एवं बाल विकास संकुल भवन का उद्घाटन किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, एडीए चैयरमेन शिवशंकर हेड़ा, उपमहापौर सम्पत सांखला कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान पिछले आठ दिनों तक कौशल विकास शिविर में बालिकाओं द्वारा बनाई गई सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed