फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kota police arrest 3 brothers accused of 2016 gateman murder case in kota

गैंटमैन हत्या मामला: हिमाचल में फरारी काट लौटे 3 हत्यारे भाई आए हाथ

Tue, 30 May 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
kota police arrest 3 brothers accused of 2016 gateman murder case in kota
कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारे - फोटो : amar ujala
साल 2016 के अगस्त महीने में हुए गेटमैन  हत्यकांड मामले के मुख्य आरोपियों को पकड़ने में कोटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोटा पुलिस ने आलनिया डैम पिकनिक स्पॉट पर गेटमैन की हत्या कर फरार हुए तीन सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोटा पुलिस अधीक्षक अंशुमन भौमिया ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 17 लोग अभियुक्त थे जिनमें से 11 अभियुक्त पहले ही पकड़े जा चुके थे लेकिन इन तीन भाईयों का सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था जिसके बाद पुलिस ने तीनों पर 5-5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद से कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को ढूंढने के लिए मुखबिरों को काम पर लगा रखा था। पुलिस को सूचना मिली कि रमजान के महीने में आरोपियों के वापस कोटा आने के आसार हैं,ऐसे में मुखबिरों की बात सही साबित हुई और रमजान शुरु होते ही तीनों भाई वापस कोटा आ गए जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों भाई शरीफ, आरिफ और मुबारिक ने पुलिस को बताया कि गेटमैन की हत्या करने के बाद तीनों  हिमाचल चले गए और इस दौरान हिमाचल की वादियों में ही फरारी काटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदतन अपराधी हैं हत्यारे

गेटमैन की हत्या का मामला साल 2016 का है, तीन सगे भाई शरीफ,आरिफ और मुबारिक अपने कुछ साथियों के साथ आलनिया डैम पिकनिक स्पॉट से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे उन्हें रास्ते में पड़ने वाला रेलवे फाटक बंद मिला।


आरोपियों ने रेलवे फाटक को गैंगमेन बदन सिंह से खुलवाना चाहा लेकिन उसने गेट नहीं खोला तो उसकी पत्थरों और लकड़ियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी । तीनों भाई कोटा के रेलवे काॅलोनी इलाके के शातिर अपराधी भी रहे हैं, जिनके उपर हत्या से पूर्व के भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed