फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kirori singh bainsla meets cm vasundhra raje

सीएम से बैंसला की मुलाकात: राजनीति में ये हैं मायने...

Sat, 13 May 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kirori singh bainsla meets cm vasundhra raje
किरोड़ी सिंह बैंसला - फोटो : file photo
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने शनिवार को करौली में मुलाकात की। इस मुलाकात से राजनीति हलके में कर्नल के फिर राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा गरमा गई है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बहाने कर्नल ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की मंशा जाहिर की है। बैंसला इससे पहले वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कर्नल किरोड़ी सिंह टोंक सवाई माधोपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ चुके है। इन चुनावों में बैंसला करीब 300 वोटों से हार गए थे। हालांकि कर्नल बैंसला ने इस मुलाकात के बाद मीड़िया से कहा कि मुख्यमंत्री राजे के साथ उनकी यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने करौली इलाके के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने करौली क्षेत्र को धौलपुर की तर्ज पर विकसित करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस जिले को भी धौलपुर बनाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि धौलपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है और विकास के मामले में अव्वल कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed