फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kirori lel meena reached sms hospital

MLA का गुस्सा देख मरीज को वापस भर्ती किया

Mon, 03 Apr 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 03 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
kirori lel meena reached sms hospital
किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : Amar Ujala
सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में पुलिस की पिटाई से घायल युवक को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने छुट्टी दी तो एमएलए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को गुस्सा आ गया। वे अस्पताल पहुंचे और प्रशासन को खरी—खरी सुनाई। आखिर मरीज को वापस भर्ती करना पड़ गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बजरी के अवैध खनन मामले में आरोपित विनोद मीणा से 31 मार्च को चौथ का बरवाड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों ने पकड़ते वक्त मारपीट कर दी थी। इसमें विनोद का कान कट गया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। बाद में उसे एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। 
विज्ञापन


यहां उपचार के बाद 2 अप्रेल को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने पूरा उपचार किए बिना उसे छुट्टी दे दी। सोमवार को विनोद के परिजन अस्पताल मार्ग पर डॉक्टर किरोड़ी मीणा के बंगले पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरा वाकया बताया। तब किरोड़ी मीणा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर भड़क पड़े। उन्होंने अधीक्षक मानप्रकाश से भी बात की। इसके बाद विनोद को भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed