फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   karni sena says that only way to solve issue is complete ban on padmavati movie

पद्मावतीः भंसाली से अब कोई बात नहीं, केवल पूर्ण बैन ही एकमात्र रास्ता- कालवी

Thu, 23 Nov 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
karni sena says that only way to solve issue is complete ban on padmavati movie
लोकेन्द्र सिंह कालवी

'पद्मावती' फिल्म विवाद को लेकर करणी सेना ने अब अपना स्टेंड क्लियर कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से कोई बात नहीं होगी और किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन



करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा है कि अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। समझौता हो ही नहीं सकता। कालवी के अनुसार इस विवाद का हल अब केवल 'पद्मावती' फिल्म पर पूर्ण बैन है और कुछ नहीं।
विज्ञापन


कालवी ने अलाउद्दीन खिलजी के समर्थन में आ रहे बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया व अन्य संगठनों में बैठे मुठ्ठीभर लोग फिजूल की बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानबाजी से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं होगा। कालवी ने फिर चेताया कि किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में फिल्म पर पूर्ण बैन, लेकिन राजस्थान में पूर्ण बैन नहीं

karni sena says that only way to solve issue is complete ban on padmavati movie
sanjay leela bhansali padmavati
गौरतलब है ​कि करणी सेना ने फिल्म पद्मावती को लेकर सबसे पहले विरोध के सुर मुखर किए थे। इसके बाद अन्य समुदाय व संगठनों ने संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

फिलहाल पद्मावती फिल्म को यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में पूर्ण रूप से बैन किय जा चुका है। जबकि राजस्थान में फिल्म पर सर्शत बैन लगाया गया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पद्मावती फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed