फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kailash satyarthi in jaipur

बच्चों के सपनों की हत्या करना सबसे बड़ा अपराध- कैलाश सत्यार्थी

Wed, 11 Oct 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
kailash satyarthi in jaipur
कैलाश सत्यार्थी
गरीबी के लिए जब बच्चा खुद जिम्मेदार नहीं है तो उसके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए। बच्चों के सपनों की हत्या सबसे बड़ा अपराध है। इसलिए हमें बच्चों के मुद्दों के प्रति संवेदनशीन होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


जयपुर के राजस्थान पुलिस अकादमी आॅडिटोरियम में यह बात नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कही। सत्यार्थी भारत को एक बाल मित्र राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर निकले हैं। सत्यार्थी ने यहां कहा कि बाल यौन अपराध एक महामारी के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला तथ्य है कि 70 प्रतिशत ऐसे मामलों में यौन हिंसा परिवार के लोगों द्वारा की जा रही है। सत्यार्थी ने राजस्थान पुलिस द्वारा बाल अधिकार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सभी को बाल यौन शोषण और बाल तस्करी से बच्चों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुरक्षित जयपुर, सुरक्षित राजस्थान, सुरक्षित भारत हेतु शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस अजीत सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ए.एच.टी. राजीव शर्मा और राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव दासोत सहित अन्य अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कई विद्यालयों के प्रिसिंपल/प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed