फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kailash Choudhary Says Gehlot Government Has Neither Policy Nor Intention

गहलोत सरकार के पास न नीति है न ही नियत : कैलाश चौधरी

Wed, 17 Aug 2022 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 05:34 PM IST
सार

कमजोर कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के कारण राजस्थान की गहलोत सरकार पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने लापरवाही के आरोप लगाए। साथ ही कहा, सरकार के कुशासन के कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
Kailash Choudhary Says Gehlot Government Has Neither Policy Nor Intention
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कमजोर कानून व्यवस्था के कारण अराजकता के आरोप लगाए। मंत्री चौधरी ने कहा, कांग्रेस सरकार के कुशासन में अपराध इस कदर पैर पसार चुका है कि अब जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने महिला टीचर को जिंदा जला दिया।

विज्ञापन

 

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन में जंगलराज पूरी तरह से कायम है। कैलाश चौधरी ने कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार और उसके नेता प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, अत्याचार की वास्तविकता और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर हैं। इसके विपरीत कांग्रेस नेताओं का आचरण और अहंकार आमजन की पीड़ा को कम करने के बजाय उसे बढ़ाने वाला है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, पिछले लगभग साढ़े तीन साल से देश भर में शांति और सौहार्द के कारण अपनी अलग पहचान रखने वाले राजस्थान को कांग्रेस के कुशासन की नजर लग गई है। राज्य सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था एवं तुष्टीकरण की नीति के कारण प्रदेश में आए दिन अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है। दलितों, आदिवासियों एवं महिलाओं के उत्पीड़न में बढ़ोतरी के बावजूद राज्य सरकार और प्रदेश के मंत्री केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की कांग्रेस सरकार के पास न नीति है न ही नियत। राज्य सरकार अपनी ओर से तो आमजन के कल्याण एवं विकास को लेकर लापरवाह है ही, साथ ही केंद्र सरकार की लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी कोताही बरत रही है। आने वाले साल 2023 के विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed