फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Justice Pankaj Mittal Appointed 40th Chief Justice of Rajasthan High Court

Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस पंकज मित्तल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Tue, 11 Oct 2022 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को केन्द्र की मंजूरी के साथ ही जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल राजस्थान के 40वें मुख्य न्यायाधीश हो गए हैं। केन्द्र की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से जस्टिस मित्तल के तबादले आदेश जारी हो गए हैं, जस्टिस मित्तल अगले 2-3 दिन में राजस्थान सीजे के तौर पर शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Justice Pankaj Mittal Appointed 40th Chief Justice of Rajasthan High Court
जस्टिस पंकज मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं। केंद्र सरकार ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इनके नाम की सिफारिश भेजी थी।

विज्ञापन


पंकज मित्तल का जन्म 17 जून 1961 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। इन्हें वकील कोटे से 7 जुलाई 2006 को एडिशनल जज बनाया गया। उसके बाद 2 जुलाई 2008 को परमानेंट जज बनाया गया। जस्टिस पंकज मित्तल 2021 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में रहे। उन्हें 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस बनाया गया, अब वो 16 जून 2023 तक राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के रूप में उनका करीब आठ महीने का कार्यकाल रहेगा। राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में एमएम श्रीवास्तव कार्य कर रहे हैं। चीफ जस्टिस एसएस शिंदे के रिटायरमेंट के बाद से ही राजस्थान हाई कोर्ट में कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में एमएम श्रीवास्तव कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सीजेआई यूयू ललित की अध्यक्षता में कॉलेजियम की बैठक में देश के तीन हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश और दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की गई थी। इनमें पंकज मित्तल का भी नाम शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed