{"_id":"63f61d0e723eb3e2d80032ef","slug":"jp-nadda-will-come-to-hanumangarh-for-a-private-family-function-on-february-23-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nadda Visit Rajasthan: नड्डा 23 फरवरी को निजी पारिवारिक समारोह के लिए हनुमानगढ़ आएंगे, दो दिन रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nadda Visit Rajasthan: नड्डा 23 फरवरी को निजी पारिवारिक समारोह के लिए हनुमानगढ़ आएंगे, दो दिन रहेंगे मौजूद
Wed, 22 Feb 2023 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:18 PM IST
सार
जेपी नड्डा 23 फरवरी शाम पांच बजे सड़क मार्ग से रतनपुरा (हनुमानगढ़ बॉर्डर) पहुंचेंगे। यहां प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनका स्वागत-अभिनंदन करेंगेl इसके बाद नड्डा के साथ सतीश पूनिया हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगेl
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले में आएंगे। वे निजी पारिवारिक समारोह के लिए दो दिन तक जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहेंगेl
विज्ञापन
जेपी नड्डा 23 फरवरी शाम पांच बजे सड़क मार्ग से रतनपुरा (हनुमानगढ़ बॉर्डर) पहुंचेंगे। यहां प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनका स्वागत-अभिनंदन करेंगेl इसके बाद नड्डा के साथ सतीश पूनिया हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगेl
विज्ञापन
24 फरवरी को सुबह 11 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन पर जेपी नड्डा का सिख किसान संगत की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया जाएगाl साथ ही सतीश पूनिया 23 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे हनुमानगढ़ के मैनावाली में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर 24 फरवरी को करणपुर में पाठ का भोग और संगत दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात को आठ बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगेl
विज्ञापन