फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jodhpur guide association approaches shahrukh khan for membership

रील के बाद अब रीयल में गाइड बनेंगे शाहरुख!

Thu, 13 Jul 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
jodhpur guide association approaches shahrukh khan for membership
शाहरुख खान
अपनी आने वाली फिल्म ' जब हैरी मेट सेजल' में एक टूरिस्ट गाइड का रोल निभाने जा रहे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान रियल लाइफ में भी गाइड का तमगा हासिल कर सकते हैं। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान की गाइड की भूमिका निभाने को लेकर जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने उन्हें सदस्य बनाने के लिए अप्रोच किया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ ने शाहरुख को प्रस्ताव का एक लेटर भी भेजा है। गाइड एसोसिएशन के रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में गाइड की भूमिका अदा की है। ऐसे में जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने उन्हें माननीय सदस्य बनाने के लिए एप्रोच किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जोधपुर गाइड एसोसिएशन के एप्रोच करने के बाद किंग खान शुक्रवार को जोधपुर आ सकते हैं। जहां वो जोधपुर टूरिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शाहरुख के जोधपुर आने का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन एसोसिएशन की उनसे बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवानंद,शशि कपूर से लेकर आमिर तक बन चुके हैं गाइड

jodhpur guide association approaches shahrukh khan for membership
अभिनेता शाहरुख खान को भेजा गया अप्रोच लैटर - फोटो : amar ujala
रुपहले पर्दे पर गाइड की भूमिका में देवानंद, शशि कपूर से लेकर आमिर खान तक रोल निभा चुके हैं। सबसे शानदार बात यह रही कि ये सभी फिल्में सुपर हिट भी साबित हुई।

सन 1965 में आई देवानंद की फिल्म 'गाइड' काफी हिट फिल्म रही थी। जिसमें देवानंद ने गाइड की भूमिका निभाई थी। उसी साल आई फिल्म 'जब जब फूल खिले' में शशि कपूर ने एक कश्मीरी गाइड का किरदार निभाया था। बॉलीवुड के एक और खान आ​मिर तो दो फिल्मों में गाइड की भूमिका निभा चुके हैं जिनमें से एक 'राजा हिंदुस्तानी' और 'फना' रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed