{"_id":"593e50a41126f4c80b8b4579","slug":"jodhpur-consumer-forum-penalize-indian-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चादर ने लगवाया रेलवे पर 30 हजार का जुर्माना..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चादर ने लगवाया रेलवे पर 30 हजार का जुर्माना..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे तो करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हाल ही में जोधपुर जिला उपभोक्ता संरक्षण मंच ने रेलवे पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल जोधपुर निवासी सुनील भण्डारी ने परिवाद दायर की थी कि फरवरी माह में जयपुर से जोधपुर की यात्रा के दौरान उन्हें ट्रेन में जो बैडिंग मिली थी वह काफी गंदी थी। इसकी शिकाय जब उन्होंने टीटी से करनी चाही तब वह भी ट्रेन में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
परिवादी सुनील छह फरवरी को जयपुर—जोधपुर सुपरफास्ट में तृतीय श्रेणी के डिब्बे मे सफर कर रहा था। उसके बाद सुनील ने सहयात्री की मदद से रेलवे की एप पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद टीटी उनके पास तो आया लेकिन समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हुआ। परिवाद दायर करने के बाद जब रेलवे को नोटिस दिया गया तो रेलवे की ओर से भी मंच के समझ उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद मंच ने परिवाद मंजूर करते हुए 30 दिन के भीतर उत्तर—पश्चिम रेलवे को निर्देश दिए है कि परिवादी को 30 हजार रुपए का जुर्माना अदा करें।