{"_id":"58cf47f84f1c1be7431a1eed","slug":"jmrcc-struggling-for-revnue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या इस तरीके से बढ़ेगी जयपुर मेट्रो की कमाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या इस तरीके से बढ़ेगी जयपुर मेट्रो की कमाई...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरशन लगातार घाटे से जूझ रहा है। यात्रियों की संख्या में आ रही कमी के कारण जेएमआरसी अब कमाई के नए विकल्प की ओर देख रहा है। जेएमआरसी नौ मेट्रो स्टेशन पर अब दुकानों के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। इसके लिए दुकानों की संख्या, किराया व लीज की अवधि कितनी होगी आदि पर सहमति बन गई है। अब जेएमआरसी को उम्मीद है कि जगह किराए पर देने से उसे सालाना करीब नौ करोड़ की कमाई होगी।
बैंकों के लिए भी जगह
जेएमआरसी अधिकारियों के अनुसार राम नगर, सिविल लाईन्स व रेलवे स्टेशन वाले मेट्रो स्टेशन पर सबसे अधिक जगह किराए के लिए उपलब्ध होगी। दुकानों के अतिरिक्त बैंक भी चाहे तो किराए पर जगह ले सकते है। जानकारी के अनुसार यदि कोई चाहे तो अधिकतम 20 वर्ष के लिए जेएमआरसी से किराए का एग्रीमेंट कर सकता है। हालांकि जेएमआरसी मेट्रो स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए पूर्व में भी प्रयास कर चुका है।
चार माह में होगा प्रारंभ
जेएमआरसी को उम्मीद है कि अगले चार माह में वह नौ मेट्रो स्टेशन पर करीब 50 दुकानों लिए जगह उपलब्ध करा देगा। सबसे अधिक किराया रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां किराए की दर 2000 रुपए प्रति स्कवायर मीटर होगी। जबकि रामनगर स्टेशन के लिए किराए की दर 1500 व सिविल लाईन्स के लिए 1000 रुपए प्रति स्कवायर मीटर तय की गई है।
विज्ञापन
आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया
जेएमआरसी के लिए उपरोक्त कहावत सही बैठती है। क्योंकि जेमआरसी के अनुसार मानसरोवर से चांदोपल रुट संचालन में उसका प्रतिमाह खर्चा करीब 3.5 करोड़ रुपए है। जबकि उसकी कमाई इस एकलौते रुट से करीब 71 लाख रुपए है। प्रतिमाह जेमाआरसी के औसतन केवल 20—22 हजार यात्री ही मिल रहे है। जबकि इसके शुरुआत में यात्रियों का औसत अधिक था।