{"_id":"5a6af8d74f1c1bd34b8b509a","slug":"jlf-2018-padmaavat-and-sanjay-leela-bhansali-received-support-of-vishal-bhardwaj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद हिंसा, उचित नहीं लगता तो बदल दो सरकार: विशाल भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद हिंसा, उचित नहीं लगता तो बदल दो सरकार: विशाल भारद्वाज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
एक सेशन में चर्चा के दौरान फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज
साहित्य के महाकुंभ में आज दूसरे दिन फिल्म पद्मावत को लेकर के आज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की। भारद्वाज ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद लोगों ने सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया जो कि मेरी नजर में बिल्कुल गलत है।
उन्होनें कहा कि करोड़ों लोगों ने जिस सरकार को चुना है उसी सरकार ने सेंसर बोर्ड को चुना बनाया है और उसके प्रतिनिधियों को नियुक्त किया है ऐसे में फिल्म को रिलीज करने का फैसला भी बोर्ड द्वारा ही लिया गया है। उन्होनें आगे कहा कि यदि लोगों को सेंसर बोर्ड का फैसला उचित नहीं लगता तो वो सरकार बदल सकते हैं।
भारद्वाज ने इस दौरान राज्य सरकारों को भी जमकर कोसा, उन्होनें कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने के आदेश दे ही दिए थे तो फिर सरकारों ने क्यों अपने अपने प्रदेशों कानून व्यवस्था बनाने की कोशिशें की। बता दें कि आज फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 'रिवॉल्यूशनरी पोएट्स ऑन हेमलेट, हैदर एंड शेक्सपीयर्स एबिलिटी टू स्पीक ट्रूथ टू पॉवर' नामक सेशन था जिसमें उन्होनें अपनी फिल्म हैदर और शेक्सपीयर पर प्रिती तनेजा के साथ बातचीत की।

Trending Videos
मैं पूरी तरह भंसाली के साथ
padmavat
- फोटो : G. pal
भारद्वाज ने कहा कि ये सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बच्चों से भरी बस पर पत्थर फेंके गए और जगह जगह हिंसक प्रदर्शन हुए फिर भी इन हिंसक प्रदर्शनों को रोकने में सरकारें नाकाम साबित हुईं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थितियां और भी बिगड़ सकती थी। उन्होंनें पद्मावत के डायरेक्टर भंसाली का समर्थन करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से भंसाली के साथ खड़ा हूं।