फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jlf 2018- It is a mistake to think of the terrorist organization al-Qaeda being over after bin Laden

JLF 2018: लादेन के बाद आतंकी संगठन अलकायदा को खत्म मानना बड़ी भूल है- पीटर बर्गिन

Sun, 28 Jan 2018 02:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
jlf 2018- It is a mistake to think of the terrorist organization al-Qaeda being over after bin Laden
पीटर बर्गिन और लादेन - फोटो : अमर उजाला
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के एक सेशन में कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन और अल-कायदा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए। 
विज्ञापन


पीटर बर्गिन ने कहा कि बिन लादेन के मरने के बाद अल-कायदा खत्म मानने वाले लोग बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। अल-कायदा बहुत लंबा चलने वाला आतंकी संगठन है। यह आईएस से लंबा चलेगा। इतना जरूर है कि अब 9-11 जैसा खतरा अमेरिका पर नहीं मंडरा रहा है। लादेन के मरने के बाद यह खतरा हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि बिन लादेन जैसे आतंकी को मारना भले ही आसान हो लेकिन आइडियोलॉजी को मारना बहुत मुश्किल होता है। लादेन को तो मार दिया लेकिन उसकी आइडियोलॉजी अब भी जिंदा है, उसके प्रशंसक जिंदा है। वे बढ़ भी रहे हैं।
विज्ञापन

ओसामा को पाकिस्तानी लोगों से मिलता था पूरा सपोर्ट

jlf 2018- It is a mistake to think of the terrorist organization al-Qaeda being over after bin Laden
ओसामा बिन लादेन
उन्होने कहा कि बिन लादेन पाकिस्तान में 9 साल तक रहा क्योंकि उसे पाकिस्तानी के लोगों का पूरा सपोर्ट था। वह सत्रह साल का था तब से पाकिस्तान को बेहतर तरीके से जानता था। इसी लिए उसने पाकिस्तान को अपना ​सुरक्षित ठिकाना चुना।


अब तक ऐसे सबूत नहीं मिले हैं कि उसे पाकिस्तान की सरकार का संरक्षण प्राप्त था या नहीं हां मगर इतना जरुर है कि ये सबूत मिले हैं कि उसे वहां की आर्मी या इंटेलीजेंस का सपोर्ट था। हांलाकि यह कहा जाता है कि पाकिस्तानी लोग उसके प्रशंसक थे इसलिए उसकों वहां उनका सपोर्ट भी बखूबी मिलता था।  पाकिस्तान आईएस जैसे संगठन को सपोर्ट नहीं कर रहा है बल्कि ये संगठन खुद उसके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed