{"_id":"5a6c7b724f1c1ba3268b6b31","slug":"jlf-2018-cbfc-chairperson-prasoon-joshi-would-be-appeared-in-jaipur-says-shobha-de","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोभा डे ने कहा-हो सकता है प्रसून जोशी JLF में हमारे बीच हो, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा डे ने कहा-हो सकता है प्रसून जोशी JLF में हमारे बीच हो, मची खलबली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
shobha de
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी के शामिल होने को लेकर नई बहस शुरू हो गई। बहस शोभा डे के इस बयान से शुरू हुई है कि 'हो सकता है कि प्रसून जोशी जेएलएफ में हमारे बीच हो।' जबकि प्रसून जोशी आयोजकों को पत्र भेजकर कह चुके है कि वे जेएलएफ में नहीं आएंगे और आयोजकों ने भी इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी थी।
इस बयान के बाद जेएलएफ में खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसिया भी सतर्क हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनके आने की सूचना नहीं थी। दरअसल, मीडिया से बातचीत में शोभा डे ने कहा, 'जैसा उन्होंने सुना उसके अनुसार बता रहीं हूं कि, हो सकता है प्रसून जोशी जेएलएफ में हमारे बीच हो।'
उन्होंने कहा, 'यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम है और असहिष्णुता जैसी कोई बात नहीं है। लेखकों का विरोध तो पहले भी होता रहा है। हर जेएलएफ में किसी ने किसी को धमकी मिलती है, लेकिन उनके विचारों का भी महत्व है। आयोजक भी किसी को यहां सोच समझकर ही बुलाते है।'

प्रसून जोशी ने पत्र लिखकर ये कहा था
prasoon joshi
इससे पहले आयोजकों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के जेएलएफ में नहीं आने की बात कही थी। जोशी के द्वारा लिखे पत्र के हवाले से बताया गया कि इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल नहीं होने का ये फैसला खुद ही लिया है।
जोशी ने कहा है, 'विवादों के बीच जयपुर लिटरेचर की मर्यादा को देखते हुए मैं नहीं चाहता हूं कि साहित्य के इस महाकुंभ में मेरी वजह से आयोजन में कोई व्यवधान आए। मैं काफी भारी मन से ये फैसला ले रहा हूं और इस बार में साहित्य और कविताओं की इस गंगा में गोते नहीं लगा पाउंगा जिसका मुझे बड़ा दुख है।'
उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावत को लेकर गहराए विवाद के बाद वे नहीं चाहते कि बाकी साहित्यकारों और लेखकों को उनके आने से कोई तकलीफ पहुंचे। गौरतलब है कि पद्मावती विवाद के चलते करणी सेना समेत अन्य कई संगठनों ने जयपुर आने पर प्रसून जोशी के विरोध की चेतावनी दे रखी है और इसके चलते उन्हें जेड़ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।