{"_id":"59e0a9cc4f1c1bd7538b740f","slug":"jitendra-singh-will-screen-ticket-for-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवर जितेंद्र सिंह को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवर जितेंद्र सिंह को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
bhanwar jitendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भंवर जितेंद्र सिंह को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश टिकट स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। जिसे देखते हुए पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रत्याशियों के चयन के लिए टिकट स्क्रिनिंग कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह होंगे जबकि विधायक विजय सिंह और सांसद गौरव गोगोई को सदस्य नियुक्त किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी के द्वारा जो जिम्मेदारी दी है। उसको निभाने के लिए तैयार हैं। विधानसभा चुनाओं में पार्टी को विजयी बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता नोटबंदी, जीएसटी और भाजपा के कुशासन से परेशान हो चुकी है और अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है।