{"_id":"59faa2374f1c1bcf538ba505","slug":"jewellery-coast-of-14-lakh-looted-in-bhiwadi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट में लूट ले गए 14 लाख के गहने, शहर में फैल गई दहश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट में लूट ले गए 14 लाख के गहने, शहर में फैल गई दहश्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों के बुलंद हौंसले कानून व्यवस्था को धता बता रहे हैं। पुलिस की तमाम नाकाबंदी और सुरक्षा की पोल खोलते हुए भिवाड़ी में बदमाश दो मिनट में 14 लाख के गहने लूटकर आसानी से फरार हो गए।
दरअसल घटना भिवाड़ी के भीड़भाड़ वाले समतल रोड पर बुधवार शाम की है। जब यहां स्थित एक ज्वैलरी शॉप में तीन बदमाश घुसे और रिवॉल्वर की नोंक पर गहने लूट लिए। दुकान के मालिक मनोज सोनी के मुताबिक शाम करीब 7.21 बजे तीन बदमाश घुसे और उस पर रिवॉल्वर तान दी। जब उसने गहने के बॉक्स निकालने में आनाकानी की तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। लेकिन निशाना चूक गया और गोली काउंटर में लगी। इसके बाद वे गहने से भरा बॉक्स उठाकर बाहर निकल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने लूट के बाद बाहर निकलकर भी दो हवाई फायर किए। लूट की यह वारदात पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।

बिजली गुल हो गई थी घटना के समय
घटनास्थल।
घटना के दौरान इलाके की लाइट गुल थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर बिजली बहाल कराई। इसके बाद नाकाबंदी भी कराई गई लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या पांच थी।
सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे समय के अनुसार बदमाश 7.21 बजे दुकान में घुसे और 7.23 बजे दुकान से निकल गए।