{"_id":"5944d26e4f1c1b81218b45f5","slug":"jaisalmer-dm-issue-advisory-for-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी प्रकरण: कलक्टर की सलाह, सोशल मीडिया उपयोग में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी प्रकरण: कलक्टर की सलाह, सोशल मीडिया उपयोग में बरतें सावधानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक से लगते राजस्थान बॉर्डर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जैसलमेर के जिला कलक्टर ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि व्हाट्सएप पर किसी भी ग्रुप को ज्वाइन करने से पहले जांच लें। इसके अतिरिक्त फेसबुक अंजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जैसलमेर और बाड़मेर में पकड़े जा रहें जासूस सोशल मीडिया का उपयोग करके ही जानकारियां आईएसआई से शेयर करते है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में इन क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक जासूस पकड़े जा चुके है। पिछले कुछ दिनों से इन क्षेत्रों में आईएसआई की ओर से जासूसी कराने की सूचनाएं सुरक्षा एजेंसिंयों को लगातार मिल रही है। इसी कारण से इन क्षेत्रों में पुलिस भी लागातार संदेहास्पद लोगों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण यह भी है कि भारत में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए कोई सख्त कानून नहीं है।
विज्ञापन