फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jairam Ramesh said that Playing against BJP on Congress prepared pitch due to Bharat Jodo

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश बोले- यात्रा के कारण BJP से अपनी पिच पर लड़ रही कांग्रेस, हम सेट कर रहे नैरेटिव

Sun, 18 Dec 2022 01:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Dec 2022 01:07 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप से पार्टी संगठन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों में जोश भरने में कामयाब रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से बाहरी दुनिया पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh said that Playing against BJP on Congress prepared pitch due to Bharat Jodo
जयराम रमेश - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से यह सुनिश्चित हो गया है कि कांग्रेस देश में अब राजनीतिक नैरेटिव सेट कर रही है। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक मीडिया एजेंसी को जयराम रमेश ने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ 'जुगलबंदी' के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या कांग्रेस अगले साल इस तरह की एक और यात्रा कर सकती है ? इस सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि मैं निश्चित रूप से पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) यात्रा में शामिल होना पसंद करुंगा। क्या हम ये यात्रा अगले साल कर सकते हैं और कैसे कर सकते हैं। इसपर चर्चा और बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राजनीतिक विमर्श को एक नई दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिनों में राजनीति की नैरेटिव सेट की है। कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा की गई। पार्टी को गाली दी गई। इसका मतलब यह है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। भाजपा जो कह रही थी, हम उसका विरोध कर रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से मुझे लगता है कि हम राजनीतिक नैरेटिव को शर्तों पर निर्धारित करने में काफी सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है
उन्होंने कहा कि यात्रा का संगठन के साथ-साथ भारतीय राजनीति की बाहरी दुनिया पर 'आंतरिक प्रभाव' पड़ा है। रमेश ने दावा किया कि यात्रा के कारण भाजपा बैक फुट पर है, परेशान और घबराई हुई है। 'मुझे लगता है कि हम बहस की शर्तों को बदलने में सफल रहे हैं। नैरेटिव अब हमारी पिच पर है। हम अपनी तैयार की गई पिच पर भाजपा के खिलाफ क्रिकेट खेल रहे हैं, हम तैयार पिच पर भाजपा के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।' यही अंतर है।


राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को कर रहे तेज
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी अब पार्टी के विवेक-रक्षक हैं। इसपर रमेश ने कहा कि यह एक कड़ा शब्द है और कोई केवल एक यात्रा से विवेक-रक्षक के रूप में नहीं उभर सकता है। राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जो भारतीय नागरिकों के लिए गहरी चिंता का विषय होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी में वैचारिक कम्पास के रूप में देखा जाता है। हमारे पास पूर्णकालिक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को तेज करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस के कोसने वाली आवाज हुई नरम
जयराम रमेश ने अनावश्यक रूप से कांग्रेस की आलोचना करने वालों की कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोसना न केवल दक्षिणपंथी बल्कि उदारवादी टिप्पणीकारों का भी पसंदीदा शगल है। जयराम रमेश ने कहा कि 'मुझे लगता है कि इसे रोकने की जरूरत है। काफी हद तक भारत जोड़ो यात्रा की वजह से कांग्रेस को कोसने के स्वर में नरमी आई है। मुझे नहीं लगता कि यह गायब हो गया है, लेकिन यह स्वर में नरम हो गया है।'


राहुल कार्यकर्ताओं में जोश भरने में रहे कामयाब
जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे जी जुगलबंदी का काम कर रहे हैं। काफी हद तक राहुल निश्चित रूप से पार्टी संगठन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों में जोश भरने में कामयाब रहे हैं। वो ये उम्मीद देने में सफल रहे हैं कि कांग्रेस फिर से खुद को स्थापित करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या यात्रा का मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक राज्यों में चुनावी प्रभाव पड़ेगा, जहां अगले साल चुनाव होने हैं, रमेश ने दोहराया कि यह चुनावी यात्रा नहीं है, बल्कि एक वैचारिक यात्रा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed