{"_id":"5a2929434f1c1bb34a8b49ea","slug":"jaipur-rajasthan-girlfriend-does-not-responded-his-call-boyfriend-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Girlfriend ने नहीं उठाया फोन तो युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Girlfriend ने नहीं उठाया फोन तो युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
burnt
गर्लफ्रेंड द्वारा अपने प्रेमी का फोन नहीं उठाए जाने से आहत एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है जहां एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में रहने वाले युवक शैफुल्ला 20 ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा जिसके बाद वो बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया जहां उसने पुलिस को पर्चा बयान देने के बाद दम तोड़ दिया।
मृतक युवक शैफुल्ला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था।

Trending Videos
मौसी की बेटी से करता था प्यार, कई दिनों से नहीं हो पा रही थी बात
डेमो इमेज
शैफुल्ला ने दम तोड़ने से पहले पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि वो अपनी मौसी की बेटी से प्यार करता था और कई दिनों से उसको फोन करने की कोशिश कर रहा था मगर वो फोन नहीं उठा रही थी।
शैफुल्ला ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की के घरवालों को भी फोन किया और उससे बात करवाने को कहा मगर लड़की के परिजनों ने उसका फोन ही उठाना बंद कर दिया जिसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है और अब मामले में लड़की के परिजनों से पूछताछ की जाएगी।