फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Police caught a crook for threatening and demanding five lakh rupees

Jaipur News: फोन पर धमकाकर मांग रहा था पांच लाख रुपये, पुलिस ने आमेर जाकर बदमाश को पकड़ा

Sat, 08 Oct 2022 05:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

जयपुर में पांच लाख रुपये की रंगदारी मामले वाले कुख्यात बदमाश बिरजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी पर हत्या और हत्या की कोशिश समेत सात मामले दर्ज है। 

विज्ञापन
Jaipur News: Police caught a crook for threatening and demanding five lakh rupees
जयपुर में पुलिस ने बिजेंद्र उर्फ बिरजू को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक साल से फरार चल रहे बिरेंद्र उर्फ बिरजू को पुलिस ने आमेर में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास के सात मामले दर्ज है। नया मामला पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है। तीन साल पहले जिस शख्स का बिरजू ने अपहरण कर घर वालों से सवा लाख रुपये लिए थे, उसी को फोन पर धमकी दी थी। कहा था कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जयपुर (पश्चिम) डिप्टी कमिश्नर वंदिता राणा ने बताया कि बगरू पुलिस थाने में 21 सितंबर को वेदप्रकाश सैनी ने रिपोर्ट की थी। उसका कहना था कि उसके पास 29 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया था। उसने कहा कि 'मैं बिजेंद्र उर्फ बिरजू बोल रहा हूं। मेरी बात गौर से सुन। तू मुझे पांच लाख रुपये की रंगदारी देगा। तू मुझे पांच लाख रुपये नहीं देगा तो तुझे और तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। पहले वाले मुकदमे में राजीनामा भी करना पड़ेगा। तू यह दोनों काम कर दे, मैं तुझे कुछ भी नहीं कहूंगा। बिरजू ने तीन साल पहले धमकी देकर अपहरण कर लिया था। मेरे परिवार ने सवा लाख रुपये देकर छुड़ाया था। इसका मुकदमा जवाहर सर्किल थाने में दर्ज है। बिजेंद्र उर्फ बिरजू एक खतरनाक बदमाश है। वह मुझे डराकर रुपये मांग रहा है। मुझे डराकर रुपये मांग रहा है।' इस शिकायत के आधार पर बगरू पुलिस थाने में प्रकरण संख्या 302/21 के तहत धारा 384 आईपीसी में केस दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि बिजेंद्र धमकी देने के बाद घर भाग गया था। कुछ दिन की जांच के बाद पता चला कि वह आमेर में छिपा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ा और पूछताछ की गई। उसके खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed