फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur Metro fares increased

बढ़ गया जयपुर मेट्रो का किराया, जानें कितनी कटेगी आपकी जेब

Fri, 24 Mar 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
jaipur Metro fares increased
delhi metro - फोटो : demo pic
किराए वृद्धि के सहारे जयपुर मेट्रो अपने घाटे से पार पाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ोतरी एक से लेकर तीन रुपए तक की गई है। ये किराया एक अप्रेल से लागू होगा
विज्ञापन


जयपुर मेट्रो में पीक आवर्स में दो स्टेशनों के बीच अब तक जो किराया दस रुपए था अब यह ग्यारह रुपए रहेगा, इसी समय में 3 से 5 स्टेशनों के बीच किराया अब तक 15 रुपए था अब ये 17 रुपए होगा, वहीं 6 से 8 स्टेशनों के बीच किराया जो अब तक 20 रुपए था वो अब 23 रुपए होगा। वहीं सामान्य समय में दो स्टेशनों के बीच किराया अब 5 से बढ़कर 6 रुपए, तीन से पांच स्टेशनों के बीच किराया 10 से बढ़कर 11 रुपए और 6 से 8 स्टेशनों के बीच किराया 15 की बजाय 17 रुपए होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेट्रो के संचालन के बाद से लगातार घाटे की खबरें सामने आती रही हैं। इस घाटे से पार पाने के लिए पहले मेट्रो का किराया पीक आवर्स में बढ़ाया जा चुका है और अब सामान्य समय में भी किराया वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed