{"_id":"5a6b19e04f1c1bca798b604e","slug":"jaipur-lit-fest-2018-vishal-bhardwaj-anurag-kashyap-and-nawaz-steals-the-day-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JLF 2018: अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिखा यूथ में क्रेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JLF 2018: अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिखा यूथ में क्रेज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन भीड़ का एक नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य के महाकुंभ में आज का दिन बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटी डायरेक्टर और एक्टर के नाम रहा, जिनके सेशन के दौरान युवाओं में जमकर उत्साह का माहौल देखा गया।
आज जेएलएफ में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप,विशाल भारद्वाज और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सेशंस को अटेंड करने बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। जेएलएफ में 6 पांडालों में कुल 47 सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विशाल भारद्वाज के सेशन रिवॉल्यूशनरी पोएट्स ऑन हेमलेट, हैदर एंड शेक्सपीयर्स एबिलिटी टू स्पीक ट्रूथ टू पॉवर आयोजित हुआ जिसमें भारद्वाज ने ने अपनी फिल्म हैदर और महान कवि विलियम शेक्सपीयर को लेकर चर्चा की वहीं अनुराग कश्यप के सेशन 'द हिटमैन' हुआ जिसमें भारी संख्या में युवा वर्ग उन्हें सुनने के लिए उपस्थित रहा।
इसके बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस एवं डायरेक्टर नंदिता दास के सेशन 'कल्चर करी' में भी भारी संख्या में युवा जमा हुए। खासतौर पर नवाज की एक झलक पाने और उनके अनुभवों को सुनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।

विशाल भारद्वाज ने सुनाई गजलें,नवाज ने किए एक्सपीरियंस शेयर
अनुराग कश्यप के सेशन के दौरान मौजूद लोग
मकबूल,हैदर,मटरू की बिजली का मंडोला जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने जहां एक तरफ आॅडियंस के सामने गजलें गाकर समां बांधा तो वहीं दूसरी ओर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से और उतार चढ़ाव क अपने दिनों को फैंस के सामने याद किया।
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्मों में गालियों के उपयोग पर सफाई देते हुए बताया कि उनकी फिल्मों में गालियों का उपयोग करने को लेकर वो सेंसर बोर्ड तक को बता चुके हैं जहां से उन्हें क्लिन चिट भी मिल जाती है क्योंकि वो उन गालियों का पूरा मतलब सिद्ध कर देते हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वो बचपन में पूरा दिन रामलीला देखकर बिताया करते थे जहां से उन्हें एक्टर बनने की प्रेरणा मिली।