फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   internet service banned in one more city of rajasthan

राजस्थान के एक और शहर में इंटरनेट बंद और धारा 144 लगी, ये है कारण...

Mon, 11 Sep 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
internet service banned in one more city of rajasthan
किसान आंदोलन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में कुछ समय पूर्व हुए किसान आंदोलन की झलक अब राजस्थान के शेखावटी में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


यहां के सीकर और चूरू जिले में किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर उतारू है। जहां सीकर में पिछले दस दिनों से जारी किसान महापड़ाव के बाद आज किसानों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है।

वहीं चूरू शहर में किसान कलेक्ट्रेट परिसर के घेरने के लिए पहुंच गए है। सरकार से वार्ता के प्रति सकारात्मक रुख नहीं मिलने के बाद किसान नेता और पूर्व विधायक अमराराम के नेतृत्व में किसान आज चक्काजाम के साथ सीकर में कलेक्ट्रेट परिसर का भी घेराव करेंगे।
विज्ञापन


किसान कर्ज माफी सहित 11 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से महापड़ाव पर हैं।

अफवाहों पर न दें ध्यान

internet service banned in one more city of rajasthan
फाइल फोटो।

​चक्काजाम की चेतावनी को देखते हुए सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के दो किलोमीटर के दायरे  में धारा 144 लागू कर दी गई है।

जबकि देर रात्रि से जिलेभर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है। ​वहीं किसान नेताओं और राज्य सरकार के मं​त्रियों के बीच तालमेल का अभाव आंदोलन को उग्र कर सकता है।

गौरतलब है कि जयपुर में भी बीते कुछ दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed