फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   international women day program jaipur

यदि महिलाएं नहीं होती तो ओलम्पिक में क्या होता...

Sun, 05 Mar 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
international women day program jaipur
जयपुर में ‘आओ साथ चलें‘ की थीम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ का कहना है कि ओलम्पिक में महिलाएं नहीं होती भारतीय मन मसोस कर रह जाते। 
विज्ञापन


सराफ रविवार को जयपुर में ‘आओ साथ चलें‘ की थीम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जेईसीसी ऑडिटोरियम यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सराफ ने कहा कि महिलाएं किसी भी लिहाज से पुरुषों से कम नहीं है। 

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि बेटियां होती ही सबसे विशेष हैं। बेटियों और महिलाओं के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना करना ही बेमानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं शिक्षित हो रही हैं इसी का परिणाम है कि आज राज्य में बाल विवाह का आंकड़ा 65 प्रतिशत से 35 प्रतिशत पर आ गया। 
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  सुमन शर्मा ने कहा कि महिलाएं हमेशा से सशक्त रही हैं। केवल उन्हें उनकी शक्ति का अहसास कराते हुए, सम्बल देते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर यूएनएफपीए के प्रमुख डिएगो पैलियोसियोस ने कहा कि यूनिसेफ और राज्य सरकार के साथ प्रदेश में बाल विवाह रोकथाम के लिए बेहतरीन काम हो रहा है। महिला बाल विकास विभाग के सचिव कुलदीप रांका ने बताया कि प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रदेश में सप्ताह भर मनाया जा रहा है।


पुरस्कार और विशेष सम्मान की कड़ी में झालावाड़ की प्रतिमा सिंह चौहान को महिला शक्ति पुरस्कार-2016-17 से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ विभागीय अधिकारी का पुरस्कार महिला अधिकारिता विभाग के राज्य समन्वयक डॉ. जगदीश प्रसाद और उदयपुर की कार्यक्रम अधिकारी रश्मि कौशिश को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ साथिन पुरस्कार धौलपुर की सुमन शर्मा को और मां यशोदा पुरस्कार जयपुर की इशरत को, श्रेष्ठ सहायिका पुरस्कार भीलवाड़ा की आशा पुरी और श्रेष्ठ आशा सहयोगिनी के तौर पर चूरू की शारदा देवी को चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed