{"_id":"5a35ec9d4f1c1bc5758b97b5","slug":"inspector-periyapandiyan-death-mystery-solved-fellow-inspector-shot-him-by-default","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्राइम सीन रीक्रिएशन में हुआ खुलासा,ऐसे गई थी इंस्पेक्टर पेरियापंडियन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम सीन रीक्रिएशन में हुआ खुलासा,ऐसे गई थी इंस्पेक्टर पेरियापंडियन की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पाली जिले में बदमाश को पकड़ने गए चेन्नई के इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर पेरियापंडियन को गोली आरोपी नाथूराम जाट ने नहीं बल्कि उन्हीं की टीम के साथी इंस्पेक्टर द्वारा गलती से चलाई गई गोली लगी थी।
पाली जिला पुलिस एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जिसके बाद पता लगा कि चेन्नई पुलिस की टीम में शामिल इंस्पेक्टर मुनीशेखर ने अपनी पिस्टल से गलती से गोली चला दी जो जाकर इंस्पेक्टर पेरियापंडियन को लग गई और उनकी मौत हो गई। मुनीशेखर ने पूछताछ में ये बात कबूल भी कर ली है जिसके बाद पाली पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में उनको भी धारा 304 ए के तहत आरोपी बनाया गया है।

चेन्नई पुलिस ही छिपा रही थी साथी की मौत का राज
फायरिंग
पाली जिला पुलिस के लिए गुत्थी बन रही पेरियापंडियन की मौत के बारे में चेन्नई पुलिस ने ही जिला पुलिस को गुमराह करने का काम किया। पहले तो इंस्पेक्टर मुनीशेखर ने पाली पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा कि आरोपियों ने गोली चलाकर पेरियापंडियन की हत्या की है वहीं पाली जिला पुलिस भी ये मानने को तैयार नहीं थी कि आरोपी को जब पकड़ लिया गया था तो वो कैसे उनपर गोली चला सकता है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाथूराम जाट और उसके परिजनों जिन्हें गिरफ्तार किया गया है पर से धारा 302 का केस हटा लिया है यानी अब उनपर केवल राजकार्य में बाधा डालने का ही केस चलाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाथूराम जाट और उसके परिजनों जिन्हें गिरफ्तार किया गया है पर से धारा 302 का केस हटा लिया है यानी अब उनपर केवल राजकार्य में बाधा डालने का ही केस चलाया जाएगा।