फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   inspector periyapandiyan death mystery solved- fellow inspector shot him by default

क्राइम सीन रीक्रिएशन में हुआ खुलासा,ऐसे गई थी इंस्पेक्टर पेरियापंडियन की जान

Sun, 17 Dec 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
inspector periyapandiyan death mystery solved- fellow inspector shot him by default
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
राजस्थान के पाली जिले में बदमाश को पकड़ने गए चेन्नई के इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर पेरियापंडियन को गोली आरोपी नाथूराम जाट ने नहीं बल्कि उन्हीं की टीम के साथी इंस्पेक्टर द्वारा गलती से चलाई गई गोली लगी थी।
विज्ञापन



पाली जिला पुलिस एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जिसके बाद पता लगा कि चेन्नई पुलिस की टीम में शामिल इंस्पेक्टर मुनीशेखर ने अपनी पिस्टल से गलती से गोली चला दी जो जाकर इंस्पेक्टर पेरियापंडियन को लग गई और उनकी मौत हो गई। मुनीशेखर ने पूछताछ में ये बात कबूल भी कर ली है जिसके बाद पाली पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में उनको भी धारा 304 ए के तहत आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन

चेन्नई पुलिस ही छिपा रही थी साथी की मौत का राज

inspector periyapandiyan death mystery solved- fellow inspector shot him by default
फायरिंग
पाली जिला पुलिस के लिए गुत्थी बन रही पेरियापंडियन की मौत के बारे में चेन्नई पुलिस ने ही जिला पुलिस को गुमराह करने का काम किया। पहले तो इंस्पेक्टर मुनीशेखर ने पाली पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा कि आरोपियों ने गोली चलाकर पेरियापंडियन की हत्या की है वहीं पाली जिला पुलिस भी ये मानने को तैयार नहीं थी कि आरोपी को जब पकड़ लिया गया था तो वो कैसे उनपर गोली चला सकता है।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाथूराम जाट और उसके परिजनों जिन्हें गिरफ्तार किया गया है पर से धारा 302 का  केस हटा लिया है यानी अब उनपर केवल राजकार्य में बाधा डालने का ही केस चलाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed