{"_id":"592fdeb34f1c1b432bbdbb03","slug":"indraesh-kumar-speaking-on-triple-divorce-and-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई - इंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई - इंद्रेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
senior RSS leader Indresh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने केरल में हुए गौवध को लेकर कहा है कि मक्का मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई है। साथ ही वैटिकन सिटी में गाय की कुर्बानी की घटना सामने नहीं आई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर में थे। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से कहा गोश्त खाना मौलिक अत्याचार है। गौमांस खाने वालों की वकालत करने वाला शैतान की पार्टी से जुड़ा होता है। धर्म परिवर्तन करवाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मांतरण तभी होता है जब एक धर्म दूसरे धर्म से घृणा करता है। देश में 90 फीसदी मुस्लिम कन्वर्टेड हैं। उन्होंने ट्रिपल तलाक का मुद्दा भी छेड़ा। उन्होंने ट्रिपल तलाक को मुस्लिम समाज में एक सामाजिक बुराई की तरह बताया है।
ट्रिपल तलाक को लेकर उनका मानना है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिला वर्ग पर होता है। ट्रिपल तलाक अमानवीय है, जिसका परिणाम महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। इस सामाजिक व्यवस्था में उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। हांलाकि अब मुस्लिम धर्म सुधार की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार ने कहा कि तीन तलाक का असर हम इस तरह भी देख सकते हैं, जो महिलाएं ट्रिपल तलाक का दंश झेल रही हैं, उनके साथ तीन- तीन बच्चे हैं। जिनकी जिम्मेदारी महिला पर होती है। उनके साथ यह नाइंसाफी है।
इंद्रेश कुमार हमारे देश की एक एक इंच भूमि सुरक्षित है। जिस पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। अपने देश की जमीन को सुरक्षित करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। अब तो भारत की जयकार हमारे ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी हो रही है।