फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   indian railways north western railway re-commenced these 10 trains cancelled due to fog

दो महीने पहले रोक दिया था इन 10 ट्रेनों का संचालन, अब फिर पटरियों पर दौड़ेंगी

Wed, 14 Feb 2018 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
indian railways north western railway re-commenced these 10 trains cancelled due to fog
indian railways

रेलवे ने दो महीने पहले 10 ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब ये ट्रेनें फिर से पटरियों पर दौंडेगी।

विज्ञापन


दरअसल, इनका संचालन सुरक्षा के लिहाज से रोका गया था। सर्दी के दौरान कोहरा काफी रहता है और ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का संचालन आज से ही शुरू कर दिया गया है और अब ये ट्रेनें रोजाना अपनी नियमित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। 

उत्तर पश्विम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला,19717 जयपुर-चंडीगढ़, 19718 चंडीगढ़-जयपुर, 12403 इलाहाबाद-जयपुर, 12404 जयपुर-इलाहाबाद, 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर, 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा, 71903 ईदगाह-बांदीकुई, 71904 बांदीकुई-ईदगाह का संचालन अब नियमित रूप से किया जाएगा। 

विज्ञापन

डेली पैसेंजर्स को मिली बड़ी राहत

indian railways north western railway re-commenced these 10 trains cancelled due to fog
डेमो इमेज

इन ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने से इन ट्रेनों से अप डाउन करने वाले यात्रियों को काफी बड़ी राहत मिली है। खासतौर पर जयपुर-चंडीगढ़ और जयपुर-इलाहाबाद गाड़ियों के पुन: संचालन होने से दौसा,बांदीकुई और अलवर के यात्रियों को काफी राहत मिली है क्योंकि ये इन गाड़ियों का इस्तेमाल डेली अप डाउन करने वाले यात्री ज्यादा करते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed