{"_id":"5a53309e4f1c1bd5178b5848","slug":"indian-air-force-posted-his-three-lady-fighter-in-two-airbase-of-rajasthan-and-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की पहली तीन महिला फाइटर इन मोर्चों पर होंगी तैनात, जानें....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली तीन महिला फाइटर इन मोर्चों पर होंगी तैनात, जानें....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना के इतिहास में एक और स्वर्णिम पल शामिल हो गया है। देश की पहली तीन महिला फाइटर अब सरहदों की हवाई निगरानी के लिए तैयार है।
इनमें से दो फाइटरों की नियुक्ति राजस्थान में जबकि एक फाइटर को हरियाणा के एयरबेस में तैनात किया गया है। यहां इन महिला फाइटर को मिग—21 बायसन में को—पायलट के तौर पर नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर स्थित उत्तरलाई एयरबेस पर फ्लाइंग आॅफिसर मोहना सिंह की तैनाती हुई है। वहीं राजस्थान के सूरतगढ़ में फ्लाइंग आॅफिसर्स अवनी चतुर्वेदी को पोस्टिंग मिली है।

वर्ष 2016 में मिला था कमीशन
फाइल फोटो।
तीसरी महिला फाइटर भावना कांत को हरियाणा के अंबाला में पोस्टिंग दी गई है।
जानकारी के अनुसार शुरुआत में ये महिला फाइटर सीनियर इंस्ट्रकटरों के साथ फाइटर जेट उड़ाते हुए लड़ाई की ट्रेनिंग लेंगी। इन्हें दिन के साथ रात के समय भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ये स्वयं सरहद की हवाई रखवाली करेगीं। गौरतलब है कि हाल ही में इन तीन महिला फाइटर की अंतिम ट्रेनिंग कलाइकुंडा में पूरी हुई। अंतिम ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इनकी तैनाती आॅपरेशनल एयरबेस में की गई है। इन तीनो महिला फाइटर को वर्ष 2016 में फ्लाइंग आफिसर्स के तौर पर एयरफोर्स में कमीशन मिला था।