{"_id":"59c908ed4f1c1bae688b668a","slug":"india-s-best-judwaa-harsha-varsha-reaches-their-home-city-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने शहर पहुंची भारत की बेस्ट जुड़वां जोड़ी, ऐसे हुआ स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने शहर पहुंची भारत की बेस्ट जुड़वां जोड़ी, ऐसे हुआ स्वागत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
अपने शहर पहुंचने के बाद विनर ट्रॉफी के साथ इंडियाज बेस्ट जुड़वा जोड़ी हर्षा और वर्षा कोठारी
- फोटो : amar ujala
जी टीवी के इंडियाज बेस्ट जुड़वां कार्यक्रम में विजेता बनने वाली हर्षा और वर्षा ने देश के साथ ही अपने शहर का नाम रोशन करते हुए यह खिताब हासिल किया है। खिताब जीतने के बाद भारत की सबसे बेस्ट जुड़वा जोड़ी अपने शहर पहुंची।
हर्षा और वर्षा के लिए ख्वाजा की नगरी अजमेर में एक विजयी जुलूस भी निकाला गया, जहां रास्तों पर उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर्षा-वर्षा अजमेर के अनिल कोठारी की जुड़वां बेटियां हैं। दोनों ने कार्यक्रम का हर टास्क बहुत ही शानदार तरीके से पूरा करके देश के सभी जुड़वां को शिकस्त दी और फाइनल मुकाबले में विनर रहीं।

Trending Videos
फिल्म जुड़वा की कहानी से कम नहीं है दोनों बहनों की कहानी
इंडियाज बेस्ट जुड़वा हर्षा और वर्षा कोठारी
- फोटो : amar ujala
गत 22 जुलाई से जी टीवी के नए शो 'इंडिया बेस्ट जुड़वा' की शुरुआत हुई थी जिसका फाइनल 24 सितंबर को पूरा हुआ। इस शो के लिए अजमेर की रहने वाली हर्षा और वर्षा का भी चयन हुआ था। उनके पिता अनिल कोठारी ने बताया कि दोनों बहनों की शिक्षा अजमेर की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से हुई।
अब हर्षा सीएस की पढ़ाई कर रही है और वर्षा इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ। इन दोनों में काफी हद तक समानताएं हैं। कई बार तो यदि एक बहन को बुखार होता है, तो दूसरी को भी यही तकलीफ हो जाती है। इसके बाद तो दोनों को पहनावा और खानपान भी एक जैसा ही हो चुका है।