{"_id":"593a3e444f1c1b00399c7c7b","slug":"india-pak-border-suspect-arrested-mentally-unwell","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध निकला मानसिक विक्षिप्त, एंजेसियां करेंगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध निकला मानसिक विक्षिप्त, एंजेसियां करेंगी पूछताछ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया अारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी बाहला क्षेत्र में पकड़ा गया संदिग्ध पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। फिलहाल मोहनगढ़ पुलिस से पूछताछ के बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां इस संदिग्ध से पूछताछ करेंगी।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम सरहदी बाहला क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। सीमा सुरक्षा बल की 135 आर डी पर संदिग्ध ग्रामीणों को नजर आया था। सीमा सुरक्षा बल ने संदिग्ध को मोहनगढ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं मोहनगढ़ पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम कौशल निवासी छतीसगढ़ बताया। वहीं उसने बताया कि मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। करीबन पांच माह पूर्व घर को छोड़ने के बाद लोगों से मांग मांग कर खाता रहा। पांच माह तक भटकते हुए वह सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंच गया। पुलिस के बाद अब संदिग्ध से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी।